कोटद्वार। झंडाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह करीब छह बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने स्टोर, सैलून समेत तीन दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जबकि पहली और दूसरी मंजिल की दुकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा।
सूचना पर अग्निशमन अधिकारी भूपेंद्र त्यागी के निर्देशन में अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। टीम ने आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया।