कण्वघाटी/कोटद्वार। पॉलीटेक्निक में डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ आशीष गौनियाल ने विद्यार्थियों को फिशिंग लिंक, फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध मोबाइल एप और क्यूआर कोड के जरिए होने वाली ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने मजबूत पासवर्ड रखने, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया खातों को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के साथ उसके सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की जानकारी भी जरूरी है।