मिठाई में मिला कीड़ा, टीम ने दुकान में मिठाई का लिया सैंपल

पौड़ी। शहर की एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान से खरीदी गई मिठाई में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता के अनुसार करवा चौथ पर खरीदी गई मिक्स मिठाई की नारियल बर्फी में करीब एक इंच लंबा कीड़ा दिखाई दिया। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण कर मिठाइयों के सैंपल लिए हैं।

शिकायतकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार जसपाल नेगी ने बताया कि उन्होंने बीते बृहस्पतिवार को करवा चौथ के लिए शहर के एक  प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान से आधा किलो मिक्स मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचकर मिठाई खोलने पर नारियल बर्फी में कीड़ा दिखाई देने का दावा किया। उन्होंने इसकी शिकायत दुकानदार से की, लेकिन दुकानदार ने आरोप को खारिज कर दिया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर विभागीय टीम ने दुकान का निरीक्षण किया और मिठाइयों के सैंपल लिए। सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल ने बताया कि सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में कमी की पुष्टि और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *