कोटद्वार । जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना के तैनात प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया.। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अन्तिम दिन में आज प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को उनके कार्यों को उनके मोबाइल में ऑनलाइन बताया गया । साथ ही जनसंख्या गणना के दौरान पूछे जाने वाले विभिन्न प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी गई ।
इनमें प्रमुख रूप से जनगणना के दौरान निवासरत परिवारों के सभी सदस्यों के माता पिता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, आर्थिक कार्य की श्रेणी और उसकी प्रकृति, कर्मी का वर्ग अथवा गैर आर्थिक क्रिया कलाप, जन्मस्थान, पिछले प्रवास का स्थान, प्रवास का कारण तथा अवधि, स्थायी पता आदि की जानकारी प्राप्त करने के तरीके प्रस्तुतीकरण एवं वीडियो के माध्यम से समझाये गए. साथ ही जनसंख्या मोबाइल एप में प्राप्त आंकड़े दर्ज करने का अभ्यास करवाया गया।
इस अवसर पर कोटद्वार के उप जिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि, जनसंख्या गणना के लिए कोटद्वार क्षेत्र में प्रशासन द्वारा 113 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । सुगमता के लिए इन 113 लोगों को 4 चरणों में तीन तीन दिन का समय निर्धारित किया गया है।