देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड शासन ने करवा चौथ के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की अगाध आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास का प्रतीक है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके कल्याण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार का निरंतर यह प्रयास है कि प्रदेशके समग्र विकास के साथ-साथ यहाँ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएँ भी सशक्त हों। उन्होंने कहा कि करवा चौथ जैसे पर्व परिवार में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की नींव को और मजबूत करते हैं।