कोटद्वार में 1 नवंबर को छह घंटे गुल रहेगी बिजली

कोटद्वार ।दीपावली त्योहार के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) 1 नवंबर को मरम्मत व अनुरक्षण का बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत जशोधरपुर स्थित 132 केवी उपकेंद्र में मेंटेनेंस वर्क के कारण कोटद्वार शहर और उससे जुड़े ग्रामीण अंचल के सभी क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगातार छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

​यूपीसीएल अधिकारियों के अनुसार, यदि मरम्मत कार्य में समय अधिक लगता है तो बिजली कटौती की अवधि 1 से 2 घंटे तक बढ़ाई भी जा सकती है

​विद्युत वितरण खंड  कोटद्वार के अंतर्गत आने वाले सभी बिजली घरों और लाइनों का मेंटेनेंस वर्क एक साथ किया जाएगा, ताकि आगामी दिनों में उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व अन्य समस्याओं से न जूझना पड़े।

वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील

विभाग ने सभी घरेलू, व्यावसायिक व औद्योगिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए पानी के भंडारण और अन्य जरूरी कार्यों की वैकल्पिक व्यवस्था समय रहते कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *