पोषण माह के तहत पैठाणी में आयोजित हुआ जागरुकता कार्यक्रम

पौड़ी गढ़वाल ।पोषण माह के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण के पैठाणी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने मौसमी फल, सब्जियों एवं अनाज की प्रदर्शनी लगाकर उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत ने पोषण अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही सुपरवाइजर बीना जोशी ने पोषण के पांच सूत्रों पर विस्तार से जानकारी देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आहार विविधता एवं प्रोटीन युक्त भोजन के महत्व पर चर्चा की गयी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने के संबंध में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी देते हुए आवेदन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सुपरवाइजर एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *