कोटद्वार । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में कोतवाली परिसर में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रदर्शन किया गया और प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आया।


साइबर सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक
कार्यक्रम में केवल राष्ट्रीय एकता तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि बदलते दौर की गंभीर समस्या ‘साइबर अपराध’ पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए उनसे बचाव के सरल और प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
विभिन्न वर्गों की रहीस सक्रिय भागीदारी
इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी, सेना की वीरांगनाएं, स्पोर्ट्स स्कूल के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय आम नागरिक मौजूद रहे।