डाडामंडी ग्राम बल्ली में आयोजित भूमिया देवता पूजन एवं मां दुर्गा पूजन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रमुख संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने की पूजा अर्चना।
आज विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम बल्ली डाडामंडी में आयोजित भूमिया देवता पूजन एवं मां दुर्गा पूजन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रशासक द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने ग्राम वासियों के साथ पूजा अर्चना कर सबके मंगलमय सुख समृद्धि की कामना की।
ग्राम बल्ली पहुंचने पर प्रशासक महेंद्र सिंह राणा का ग्रामवासियों, प्रवासियों, महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने वाद्य यंत्र के साथ फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया। इस पूजन कार्यक्रम में प्रवासियों, दिशा ध्याणियों एवं ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर गांव पहुंचकर अपने अपने इष्ट देव भूमिया देवता एवं मां दुर्गा के पूजन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। अपने संबोधन में प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमें अपने देवी देवताओं को नित्य स्मरण करना चाहिए। हमारे उत्तराखंड में देवी देवता हमारी रक्षा करते हैं जब भी हम पर कोई विपत्ति आती है तभी हम अपने देवी देवताओं को याद करते हैं। इस समय गांव में बड़ी रौनक है मेरा प्रवासी भाई बन्धुओं मातृशक्ति से अनुरोध है कि वह गांव में अपना आधार कार्ड एवं वोटर लिस्ट में अपना नाम जरुर चढ़ाएं।
जिससे यहां की जनसंख्या बढ़ेगी तभी विकास के लिए धनराशि आएगी मैं समस्त ग्रामवासियों,मातृशक्ति, प्रवासियों का आभार व्यक्त करता हूं कि आपने मुझे इस पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान उषा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह रावत, मंदिर समिति सदस्य सूरी भाई, पूर्व प्रधान सीता देवी, पूर्व प्रधान शिवरतन सिंह, खाद्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह रावत, प्रमोद कुमार, दिलीप जैन, प्रधान बोंठा चंद्र मोहन सिंह, प्रधान भलगांव प्रभाकर डोबरियाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व वीडियो पंचायत मनमोहन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मस्तान सिंह, छत्रपाल सिंह, संजीव जुयाल एवं बड़ी संख्या में दिशा ध्याणी स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।