श्रीनगर/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला पौड़ी द्वारा श्रीनगर स्थित आदिती पैलेस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले की विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला समूहों तथा राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 25 से 30 महिलाओं को सम्मान प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा वालिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि समाज सेविका भवानी रावत ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकती हैं।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने महिला दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर है।
कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिनमें जिला महामंत्री रजनी मौर्य और मधुबाला, जिला उपाध्यक्ष मीना असवाल, नीलम जुयाल और प्रीति बडोनी, जिला मीडिया प्रभारी रेनू सुंद्रियाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रेखा रावत, खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक बबीता रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष ललिता नेगी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष उमा गुनसोला, ओबीसी मोर्चा महामंत्री राजी पुरी, जनसंचार स्वास्थ्य संगठन की अध्यक्ष जयंती कुंवर तथा प्रगति जनसंचार संगठन की अध्यक्ष शांति भट्ट प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
इसके अलावा कार्यक्रम में पूजा गौतम, आशा उपाध्याय, राजलक्ष्मी नौटियाल, यशोदा देवी, लक्ष्मी रावत, गुड्डी गैरोला सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा। महिला दिवस के इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके सशक्तिकरण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी मातृशक्ति का सराहनीय सहयोग रहा।