भारत तिब्बत सहयोग मंच पौड़ी गढ़वाल द्वारा शिव मंदिर में भगवान शंकर के भक्तों को कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए कराया गया संकल्प

भारत तिब्बत सहयोग मंच पौड़ी गढ़वाल द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लालपुर विराट स्थित शिव मंदिर में भगवान शंकर के भक्तों को कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए संकल्प कराया गया और उसके बाद कैलाश मानसरोवर की मुक्ति हेतु भगवान शिव का जलाभिषेक कार्यक्रम किया गया ।इस अवसर पर मंच के प्रदेश महामंत्री धर्मवीर सिंह गुसाई ने कहा आज उत्तराखंड सहित संपूर्ण देश में चीन से कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए संकल्प कार्यक्रम किए जा रहे हैं। संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान मंच के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुंडलियां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन गहलोत ,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि बाला केस्टवाल, महानगर अध्यक्ष कुलदीप रावत, मुन्नालाल मिश्रा पार्सद लीला कंडवाल ,रानी नेगी , ताजबर सिंह बिष्ट , संजय चौहान सुधांशु सहित कई शिव भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *