कोटद्वार। भाबर के घमंडपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान 10 वर्षीय वंश की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय लक्ष्य को जौलीग्रांट रेफर किया गया। दोनों बच्चे सुबह टहलने निकले थे। पुलिस ने कार चालक अभिषेक रावत (19) को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया है। चालक के अनुसार, कार को नियंत्रित करने के लिए हैंडब्रेक लगाने पर वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी ओर चला गया और बच्चों को टक्कर मारने के बाद पेड़ व दीवार से जा टकराया। मृतक के दादा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।