कृषि विभाग द्वारा बीरोंखाल विकास खंड के कोठिला स्थित पंचायत भवन में आज विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ भरसार विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में भरसार विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अंशुमान सिंह एवं डॉ. हरदीप सिंह ने किसानों की समस्याओं को गहनता से सुना और उनका त्वरित समाधान किया। वहीं उन्होंने किसानों को कृषि, उद्यान तथा पशुपालन से संबंधित नवीनतम तकनीकों, योजनाओं तथा उन्नत विधियों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने अपने सुझाव विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखे, जिन्हें विभाग द्वारा संज्ञान में लिया गया।
सहायक कृषि अधिकारी बीरोंखाल उपेन्द्र सिंह ने किसानों को बताया कि विभाग का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ना उनकी आय में अधिक से अधिक वृद्धि करना है।