वन संरक्षण और पर्यावरण चेतना का संदेश, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिट्स किया पौधों का रोपण

बागेश्वर। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट बागेश्वर के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल के अंतर्गत जौलकांडे क्षेत्र में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग और रेडक्रॉस के सहयोग से किया गया। जिलाध्यक्ष शंकर पांडे और प्रदेश सचिव जगदीश उपाध्याय समेत मीडिया कर्मियों, रेडक्रॉस और वन विभाग ने 101 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने का संदेश भी दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसी गतिविधियों में भागीदारी का भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *