कोटद्वार नगर निगम अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 से सम्मानित

कोटद्वार। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोटद्वार नगर निगम को प्रदेश स्तरीय ‘अटल निर्मल नगर पुरस्कार–2025’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया।

इस सम्मान के लिए कोटद्वार नगर निगम का चयन स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, जनसहभागिता और सतत शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों पर आधारित उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर किया गया।कार्यक्रम का आयोजन शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों को उनके स्वच्छता एवं नगर प्रबंधन से जुड़ी उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया।

महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम की कर्मठ टीम, जागरूक नागरिकों एवं शहरवासियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान कोटद्वार की जनता की जागरूकता और नगर निगम की मेहनत का परिणाम है। यह हमें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *