इतिहासकार शिव प्रसाद डबराल ‘चारण’
द्वारीखाल ।आज उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले महान इतिहासकार एवं साहित्यकार स्व. डॉ. शिव प्रसाद डबराल ‘चारण’ की जन्म जयंती उनके पैतृक गांव गहली-नारा (विकास खंड द्वारीखाल) में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस कार्यक्रम का आयोजन जनल्याण समिति गहली-नारा के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड महेंद्र सिंह राणा रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारीखाल मनोज गुसाईं और ग्राम प्रधान प्रसन्ना डबराल सहित उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने महान इतिहासकार स्व. डॉ. शिव प्रसाद डबराल ‘चारण’ के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर एवं श्रद्धांजलि देकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह राणा ने उनके गांव में महान इतिहासकार/ साहित्यकार की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रसन्ना डबराल ने की, जबकि मंच का संचालन सुमंत डबराल ने किया।
कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति रही प्रमुख:
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारीखाल मनोज गुसाईं, हर्ष देव नैथानी (ग्राम प्रधान ओडल), रविन्द्र डोबरियाल (पूर्व ग्राम प्रधान मलेथा), प्रकाश चन्द्र डबराल (अध्यक्ष जन कल्याण समिति गहली-नारा), सोम डबराल, विलास उनियाल, चिंतामणि डबराल, जग्गू दास, गणेश दास, अनूप दास, पातीराम डबराल, इन्द्रमोहन उनियाल, श्रीधर प्रसाद डबराल, कैलाश डबराल, सुभाष डबराल, उषा देवी, सुनीता देवी, हिमानी देवी, उषा देवी, आनन्दी देवी, रेखा देवी, विनोद उनियाल, चन्द्र गुसाईं, गौरव डबराल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।