श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति, कोटद्वार के संस्थापक श्री दिनेश एलावादी द्वारा अपनी धर्मपत्नी स्व. वीना एलावादी तथा समस्त पित्रों की पावन स्मृति में दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
इस उपलक्ष्य पर शनिवार दोपहर 3 बजे हिन्दू पंचायती धर्मशाला से भव्य कलश यात्रा प्रारम्भ हुई, जो बदरीनाथ मार्ग से टाटा होकर होते हुए कथा स्थल श्री बालाजी मंदिर पहुँची। कलश यात्रा में भक्तजन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सम्मिलित हुए और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

व्यास पीठ पर विराजमान भागवताचार्य भास्करानन्द बहुगुणा द्वारा 108 कलशो की स्थापना करवायी।व्यास पीठ पर विराजमान भागवताचार्य भास्करानन्द बहुगुणा का तिलक कर भजन कीर्तन किया गया। 
आज की मुख्य अतिथि कोटद्वार विधायका रितु भूषण खण्डूरी को स्मृति चिन्ह भेट स्वरूप प्रदान किया गया।इस अवसर पर आचार्य पुरूषोत्तम रणाकोटी ,उमा शंकर बहुगुणा, नन्द लाल खतंवाल, प्रदीप जखमोला, विनोद खन्तवाल, द्वारिका प्रसाद पोखरियाल,मुकेश भट्ट, नवीन बलूनी,डा रमाकांत कुकरेती,श्री बालाजी मंदिर के संस्थापक दिनेश एलावादी,योगेश एलावादी,विकास एलावादी,रचित एलावादी,शिवानी,शैलका, अपर्णा ,सुधीर उप्पल, नीरू, सुमन झाम, मुकुल, राकेश खुराना, रितु, रिया, राजकुमार सोनी,ऊमा,अनाया, अवीर,पं राम प्रकाश शर्मा, सुशील भाटिया,अमन अग्रवाल, पं जानकी द्विवेदी,पं मुकेश बलोधी,पं चण्डी प्रसाद पंत,पं रमेश कपरवाण, पं दीपक लखेड़ा, आदित्य देवरानी,देवाशीष कुकरेती,ताजबर सिंह रावत,दीपक कुमार, डा सुरेन्द्र खट्टर,सुनील अग्रवाल,राकेश आहूजा,राहुल गुप्ता,सुनील अग्रवाल,डब्बू चावला,रीटा चावला,पूनम जैन,सुनीता जागड़ा,कीर्ति शर्मा,महिमा अरोरा,मनीषा सैनी आदि भक्तजन उपस्थित रहे।