मुख्यमंत्री घोषणा के तहत कोटद्वार में 50 किमी सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, मेयर शैलेन्द्र रावत ने विभिन्न वार्डों में किया स्थलीय निरीक्षण

कोटद्वार। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में लगभग 50 किलोमीटर सड़कों के निर्माण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इसी क्रम में आज कोटद्वार के मेयर शैलेन्द्र रावत ने स्टेशन रोड, गोविंद नगर, काशीरामपुर मल्ला तथा कौड़िया वार्ड में प्रस्तावित सड़कों के निर्माण कार्यों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और नागरिकों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ सड़कों की वर्तमान स्थिति का विस्तृत रूप से जायजा लिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मजबूत एवं बेहतर आधारभूत ढांचे का विकास करना है, जिससे नागरिकों को दैनिक जीवन में आने वाली यातायात संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके और शहर का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

नगर निगम प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सड़कों के निर्माण कार्य में आधुनिक तकनीकों और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाए, ताकि सड़कों की दीर्घकालिक मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री पी. एल. शाह , पार्षद जयदीप नौटियाल, पार्षद  सुभाष पांडे , कनिष्ठ अभियंता  कृष्णपाल, कनिष्ठ अभियंता  दिनेश चौहान  सहित क्षेत्रीय जनता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *