श्रीनगर गढ़वालउ त्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को जन सेवा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में नवाचारी प्रयोगों के लिए “भारत युवा पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने पर पौड़ी जनपद में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है। जिले भर के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. रावत को शुभकामनाएं दीं और उन्हें सम्मानित करने वाली संस्था भारत गौरव अवॉर्ड फाउंडेशन का आभार भी जताया।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का सम्मान तेलंगाना के राज्यपाल श्री विष्णु देव वर्मा द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार डॉ. रावत के नवाचारी कार्यों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनके समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करता है।
खुशी एवं धन्यवाद कार्यक्रम अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। खुशी एवं सम्मान प्रकट करने वालों में
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली एवं शशि रतूड़ी,पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल,निवर्तमान राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष मातवर सिंह रावत,जिला सहकारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र रावत,श्रीनगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,पाबों मंडल अध्यक्ष विमल नेगी,पैठाणी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह,थलीसैंण मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता रहे।
पार्टी नेताओं ने इसे न सिर्फ़ डॉ. धन सिंह रावत की व्यक्तिगत उपलब्धि बताया, बल्कि उत्तराखंड के गौरव और प्रेरणा का प्रतीक भी कहा। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह पुरस्कार राज्य में जनसेवा को समर्पित नेतृत्व की स्वीकृति और प्रशंसा है ।