भारतीय जनता पार्टी पौड़ी जिला , समाजसेवी संस्थाएं ,महिला मंगल दल की महिलाएं आदि के द्वारा संयुक्त रूप से अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमवार को श्रीनगर के मेडिकल कॉलेज में होगा।
कार्यक्रम के संयोजक गणेश भट्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, और महिला मंगल दल की महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।
कहा कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर और मीरा रतूड़ी मौजूद रहेंगे , कार्यक्रम का संचालन संजय घिल्डियाल करेंगे।
श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और कार्यों को याद करना है।
आज की बैठक में जिला संयोजक गणेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल , युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल , गुड्डी गैरोला, विजयलक्ष्मी रतूड़ी ,पंकज सती , मीना असवाल, उषा कंडारी, आदि लोग मौजूद रहे ।