आईएचएमएस ओलंपियाड का दूसरे दिन विभिन्‍न खेलों में छात्र छात्राओं ने दिखाया दमखम

फुटबॉल के रोमांच में गोपाल ने अजुर्न हाउस को एक गोल से हराया

कोटद्वार। इंस्‍टीट्यूट ऑफ हॉस्‍पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज आईएचएमएस की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल और दौड़ का रोमांच छाया रहा। विभिन्‍न हाउस के खिलाडि़यों ने जीत के लिए दमखम दिखाया।

बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल का फाइनल मैच अजुर्न और गोपाल हाउस के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के बीच गोल के लिए कांटे की टक्‍कर हुई। जिसके कारण अंतिम समय तक दोनों टीम 2-2 गोल की बराबरी में रही। मैच के रेफरी ने पेनाल्‍टी सूट का निर्णय लिया। जिसके बाद गोपाल हाउस ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए फुटबॉल प्रतियोगिता 3-2 से अपने नाम की।

 

इसके अलावा बालक वर्ग की 100 मीटर रिले रेस में अजुर्न हाउस ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में गोपाल हाउस प्रथम रहा। 400 मीटर रिले रेस के बालक और बालिका वर्ग में अजुर्न हाउस ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। क्रिकेट बॉल थ्रो, डिस्‍कस थ्रो और शॉट पुट में अजुर्न हाउस नंबर वन पर रहा। टेबल टेनिस सिंगल और डबल बालक बालिका वर्ग में भी अजुर्न हाउस का दबदबा रहा। दूसरे स्‍थान पर प्रफुल हाउस जबकि तीसरे स्‍थान पर गोपाल और गंभीर हाउस रहा। बैडमिंटन सिंगल के बालक वर्ग में गोपाल हाउस, जबकि बालिका वर्ग में गंभीर हाउस ने प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया।

इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, प्राचार्य डॉ. अश्‍वनी शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, खेल समन्‍यवक असिस्‍टेंट प्रोफेसर अंकित कुकरेती, मैनेजमेंट विभाध्‍यक्ष डॉ. सुरेंद्र जगवान, कंप्‍यूर साइंस विभाध्‍यक्ष अनुराग सेमवाल, होटल मैनेजमेंट विभाध्‍यक्ष वेद प्रकाश राठौर सहित कालेज के सभी प्राध्‍यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *