आईएचएमएस ओलंपियाड का आगाज, रस्साकशी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कोटद्वार। इंस्‍टीट्यूट ऑफ हॉस्‍पीटेलिटी, मैनेजमेंट एंड साइंसेज आईएचएमएस की ओर से आयोजित कॉ‍लेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता आईएचएमएस ओलंपियाड समारोह पूर्वक शुरु हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र छात्राओं ने रस्‍सा कसी खेल में दमखम दिखाया।

बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिता का पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अस्मिता ममगाईं ने दीप प्रज्‍वलित और रिबन काटकर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल छात्रों के लिए खेल भी अवश्‍यक है। खेलों से शरीर स्‍वस्‍थ रहने के साथ छात्रों में कंपटीशन की भावनाएं विकसित होती हैं, जो उनके उज्‍लवल भविष्‍य के लिए जारुरी है। उन्‍होंने छात्र छात्राओं को साइबर अपराध और नशा को लेकर जागरु किया। कहा कि छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी, अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे जाने वाले संदिग्ध लिंक एवं एपीके फाइल, लॉटरी और केबीसी के नाम पर धोखाधड़ी, ओएलएक्स के माध्यम से होने वाले फ्रॉड तथा रिश्तेदार बनकर फोन कॉल, व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से की जाने वाली ठगी के संबंध में जानकारी दी।

उन्‍होंने छात्रों को साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और यह जानकारी अपने अडोस पड़ोस में भी साझा करने की अपील की।

प्रतियोगिता के पहले दिन इंटर हाउस रस्‍सा कसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक वर्ग का पहला मैच प्रफुल हाउस और गोपाल हाउस के बीच हुआ, जिसमें प्रफुल ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच गंभीर और अजुर्न के बीच हुआ जिसमें अजुर्न ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में अजुर्न हाउस ने गोपाल हाउस को हराया, जबकि गंभीर हाउस प्रफुल हाउस को पराजित कर फाइनल में पहुंची।

इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, प्राचार्य डॉ. अश्‍वनी शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, खेल समन्‍यवक असिस्‍टेंट प्रोफेसर अंकित कुकरेती, मैनेजमेंट विभाध्‍यक्ष डॉ. सुरेंद्र जगवान, कंप्‍यूर साइंस विभाध्‍यक्ष अनुराग सेमवाल, होटल मैनेजमेंट विभाध्‍यक्ष वेद प्रकाश राठौर सहित कालेज के सभी प्राध्‍यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *