धूमधाम से मनाया क्रिसमस का कार्यक्रम

मनोज नौडियाल

पंजाब।लक्ष्य एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में किशनपुरा ढकोली पंजाब में आज बच्चों की पाठशाला में क्रिसमस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पाठशाला की फाउंडर मेंबर्स डॉ अनुपमा वर्मा, सुश्री अंजना जी, रेखा जी तथा प्रीती जी विद्यमान रही।

इस अवसर पर उत्थान चेरिटेवल ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती नीलम सोनी जी ने बच्चो को सम्बोधित किया और कपड़े वितरित किये तथा बच्चों को टॉफी बटवाई। लक्ष्य एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से केक का वितरण किया। डॉ अनुपमा वर्मा ने इस मौके पर वीर बाल उत्सव की भी चर्चा की और शहीद साहिबजादो के महा बलिदान की सराहना की और बच्चों को बलिदान की ओर प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *