मनोज नौडियाल
हल्द्वानी।वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. रेनूशरण ने आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार पहुंच कर लिए बुजुर्गजनों के हालचाल।सुन्दरकाण्ड पाठ आयोजित कार्यक्रम में प्रकाश डिमरी द्वारा संचालित आश्रय सेवा समिति (वृद्धाश्रम परिवार) चौपला चौराहा, जवाहर ज्योति दमुआडुंगा हल्द्वानी स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों से मिलकर डॉ.रेनूशरण ने हालचाल जाने तो सभी खुश और प्रसन्न थे।
कई बुजुर्ग बनारस, बिहार ,यू.पी.,उत्तराखंड तथा अन्य स्थानों से यहां आये वृद्ध जन रहे हैं।सभी को समय से भोजन और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जातीं है। डॉ.रेनूशरण ने वहां बुजुर्गों की देखरेख कर रहे स्टाफ और प्रकाश जी को शुभकामनाएँ दी।तथा सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इस शुभ अवसर पर पिंकी डिमरी,माधुरी, लक्ष्मी,शहर के सम्मानित जन उपस्थित रहे।