देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारियों, संगठन के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए दीपावली के पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।