उत्तरायणी कौतकी महोत्सव में मुख्य अतिथि डॉ.रेनू शरण ने की शिरकत।बच्चों को किया कॉपी पेन्सिल का वितरण

मनोज नौडियाल
उत्तरायणी कौतकी महोत्सव में मुख्य अतिथि डॉ.रेनू शरण ने की
राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ की प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड मोनिका भारती की अध्यक्षता में चौपला चौराहा स्थित सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तरायणी पर्व बच्चों के लिये मनाया जाने वाला पर्व है विशेष तौर पर घूघूते और खजूरे की माला बना कर काले कउबै को आमंत्रित कर मनाया जाता है।यह स्थानीय परंपराओं द्वारा बनाया जाने वाला पर्व है ।तथा सभी को मकरसंक्रांति, उत्तरायणी तथा लोहढी की शुभकामनाएं दीं और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।सभी बच्चों और मात्रशक्तियों ने पारंपारिक लोक गीत और झौड़ा नृत्य आदि प्रस्तुतियां दी गईं सभी आयोजन में उपस्थित जन को जलपान कराया गया और बच्चों को पाठ्यसामग्री कॉपी पेंसिल वितरण की गई।इस अवसर पर कंचन पांडे, कमला परगांई, गंगा सांई, ईन्दूडसीला, भावना जौशी, तथा तमाम सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *