नगर निगम कोटद्वार ने स्वतंत्रता दिवस पर शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

कोटद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कण्वनगरी कोटद्वार ने समस्त नगरवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ कोटद्वार के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

नगर निगम की ओर से जारी संदेश में नागरिकों से स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करने, नालियों में कूड़ा-कचरा नहीं डालने और घरों का कूड़ा निर्धारित कूड़ेदान अथवा कूड़ा वाहन में ही डालने का आग्रह किया गया है। साथ ही सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग रखने की अपील की गई है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि कूड़ा जलाना कानूनन अपराध है। नागरिकों से सड़कों, पार्कों और नालियों में कूड़ा न डालने तथा नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग करने को कहा गया है।

बारिश के मौसम को देखते हुए डेंगू से बचाव के लिए लोगों से अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील भी की गई है। इसके अलावा पालतू जानवरों को लावारिस न छोड़ने और नगर निगम द्वारा लगाए गए करों का समय पर भुगतान करने का आग्रह किया गया है।

नगर निगम ने नागरिकों से सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान न पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर कोटद्वार बनाने में नगर निगम के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।

नगर निगम कोटद्वार द्वारा हाल के दिनों में भी डोर-टू-डोर जागरूकता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण और “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” जैसे अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *