कोटद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कोटद्वार नगर निगम परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मेयर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में नगर आयुक्त पीएल शाह सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।