कच्छ सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सात लोगों के पार्थिव शरीर कोटद्वार पहुंचे, ऋतु खण्डूडी भूषण ने दी श्रद्धांजलि

कोटद्वार, 23 नवंबर। गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में कोटद्वार के सात नागरिकों की दर्दनाक मौत के बाद सोमवार को उनके पार्थिव शरीर कोटद्वार लाया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दिवंगतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया।

हादसे में द्वितीय गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक राजेश सिंह रावत (34) और उनकी आठ वर्षीय पुत्री, नायक नितिन गुसाईं (30) की पत्नी एवं चार वर्षीय पुत्री तथा नायक सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता नेगी (30) और तीन माह की मासूम पुत्री की असामयिक मृत्यु हो गई।

एक ही हादसे में सात लोगों की मौत से कोटद्वार क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घटना से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *