कोटद्वार के सिगड्डी जयदेव पुर में धूम-धाम से मनाया गया घुघुती पर्व

मनोज नौडियाल

कुमाऊनी लोक संस्कृतियों भीषण सर्दी में जमाया रंग
कुमाऊनी झोड़ा, व कुमाउनी नाटक नाटक ने दर्शकों को खूब लुभाया
कुमाऊनी महिला कीर्तन,मंगल दलों द्वारा कुमाउनी वेषभूषा रही आकर्षण का केंद्र
कोटद्वार। कोटद्वार के सनेह से सिगड्डी भाबर में लगभग २०० वर्षों से रह रहे वंशजों द्वारा कुमाऊं के महापर्वों में से एक घुघुती/मकरैण) उत्तरैणी पर्व को कुमाउनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन कोटद्वार द्वारा वार्ड नं ३६ में ( जयदेव पुर ) में आयोजित किया गया।घुघुती पर्व की शुरुआत कुमाउंनी गण वंदना के साथ शुरू हुई। वंदना के बाद महिला कीर्तन मंडली/मंगल दलों द्वारा कुमाउंनी वेषभूषा में झोड़ा नृत्य, लोकनृत्य के साथ एकल प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब लुभाया। झोड़ा लोकनृत्य की प्रस्तुति महालक्ष्मी कीर्तन मंडली श्रीराम पुर सिगड्डी- खोल दे माता भवानी खोल …., महिला जागृति कीर्तन मंडली मंदेवपुर सिगड्डी – नैनीतालौ को ठंडो पाणी प्यास लग्यूं पिंयु कसिक, कोटडी़ढांग की भागीरथी कीर्तन का कुमाऊं की पारम्परिक पारिवारिक पृष्ठभूमि में त्यौहार के मां-बेटियों की मायके जाने व मिलन को लेकर भावुक नाट्य प्रस्तुति, आकाशवाणी के कुमाउनी लोक गायक संभव अधिकारी की कुमाउंनी गणेश वंदना व लोकगीत -“रंगीली बिंदी घाघर कायि,धोति लाल किनार वायी हाई हाई रे मिजाता …., कुमाउनी कामेडी के कलाकार भैरव पंत की कामेडी, महेशचंद्र जोशी की कुमाउंनी लोक कुल देवता गोलज्यू पर लिखी कथात्मक कविता,कुंदन सिंह नेगी की मजाकिया कुमाउंनी पैरोडी, महिला शक्ति उत्थान समिति, सरस्वती कीर्तन मंडली जयदेव पुर के लोकनृत्यों ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।

इस मौके पर वक्ताओं ने संगठन द्वारा कुमाउंनी संस्कृति को बचाने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुमाउनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन द्वारा समस्त कीर्तन महिला मंगल दलों व कोटद्वार में सक्रिय और पत्रकारिता में सराहनीय कार्य कर रहे मनोज नौडियाल को स्मृति चिन्ह के सा सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस के कोटद्वार शाखा प्रबंधक प्रेम चंद विशिष्ट अतिथि की अध्यक्षता निवर्तमान पार्षद जगदीश सिंह मेहरा, सेवानिवृत्त ए. कै. पान सिंह अधिकारी, योगेन्द्र सिंह अधिकारी, देवेन्द्र सिंह अधिकारी, सती, भुवन जोशी रहे। कुमाऊनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन के संरक्षक शंकरदत्त जोशी, अध्यक्ष हुकुम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष कुबेर जलाल, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली, कार्यक्रम का संचालन प्रचार/मिडिया सचिव पुष्कर सिंह पवार,मीना अधिकारी व कुबेर जलाल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *