मनोज नौडियाल
कोटद्वार/पौड़ी। भाजपा प्रदेश कार्यालय के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कोटद्वार पौड़ी क्षेत्र के कई जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भाजपा में सदस्यता देने का कार्य सम्पन्न किया है।पौड़ी के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा के साथ कई जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है ।भाजपा प्रदेश कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा की सदस्यता दिलाई गई । इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया ओर कहा कि भाजपा ने दूसरे दलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराने के अभियान की शुरुआत करदी है। चकराता विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र दत्त जोशी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं । उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह है ऐसे में भाजपा 70 फ़ीसदी से अधिक मतों के साथ भाजपा प्रत्याशियों को जिताएंगे।