श्रीनगर (गढ़वाल), 7 अगस्त: उत्तरकाशी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल कार्यालय में गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर डॉ. रावत ने घटना पर गहरा दुःख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है और पूरे प्रदेश के लिए एक दुखद क्षण है। साथ ही, उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगतों को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।