कोटद्वार – अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए चले लंबे और कठिन संघर्ष में निर्णायक भूमिका निभाने वाले एडवोकेट अवनीश नेगी का आज पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं पूर्व महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने अपने निवास पर एक गरिमामयी समारोह में सम्मान किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में एडवोकेट अवनीश नेगी को पुष्पमाला, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने कहा “अवनीश नेगी का साहस, धैर्य और तथ्यपूर्ण पैरवी न्याय की राह पर चलने वालों के लिए प्रेरणा का दीप है। उन्होंने न केवल केस को मजबूती से लड़ा, बल्कि हर कदम पर सत्य और न्याय के पक्ष में अडिग खड़े रहे।”
न्याय की इस राह में कई बार सरकार की ओर से अवरोध उत्पन्न करने की कोशिशें हुईं, लेकिन एडवोकेट अवनीश नेगी ने पूरी ईमानदारी, निष्ठा और बिना किसी सरकारी दबाव में आए इस केस को लड़ा। उनके अथक प्रयासों और तथ्यपूर्ण पैरवी के परिणामस्वरूप बेटी अंकिता भंडारी और उनके परिवार को न्याय मिला।
नेगी ने आगे कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता का संघर्ष भी अनुकरणीय रहा नेगी ने एडवोकेट अवनीश की सराहना की और उनके जज्बे को सलाम किया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष,प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, महानगर सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत,पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष मीना बछुवाण, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा असवाल प्रदेश सचिव गणेश नेगी, प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी, कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी,के.स चौहान ,प्रकाश लखेड़ा, होशियार सिंह बिष्ट , कार्यालय सचिव राजीव कपूर, महामंत्री मानशेर सिंह सैनी, जगमोहन सिंह नेगी , शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, देवेंद्र सिंह नेगी , जिला उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी (पदमपुर),प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया नीरज बहुगुणा, पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित राज,सतेंद्र सिंह नेगी राजेश, पंकज,नथू सिंह अधिकारी,कमल बिष्ट, प्रदेश सचिव राजा आर्य, प्रदेश महासचिव रूपेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र असवाल, गोपाल सिंह गोसाई, किशन सिंह पंवार, मातबर सिंह,सुखबीर चौहान, सूरमान सिंह नेगी,मनोज रावत, हुकुम सिंह रावत, अनिल चौधरी, प्रवीन जोशी, जितेंद्र भाटिया, विजय माहेश्वरी, हरिंदर सिंह रावत आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।