लक्ष्य एजुकेशन फाउंडेशन, ढकोली किशनपुरा द्वारा सर्दियों के कपड़ो का वितरण

मनोज नौडियाल
पंजाब।लक्ष्य एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में किशनपुरा ढकोली, पंजाब में आज बच्चों को भयंकर सर्दी से बचने के लिए सर्दियों के गर्म कपड़े वितरित किए गए।

इस अवसर पर पाठशाला की फाउंडर मेंबर्स डॉ अनुपमा वर्मा, सुश्री अंजना जी और रेखा जी विद्यमान थीं।इस अवसर पर बच्चों को श्रीमती डॉ रेखा  ने सर्दियों से बचाव हेतु होमियोंपेथिक दवाइयो का वितरण भी किया। पाठशाला की कर्मठ अध्यापिका श्रीमती अंजना जी ने सर्दियों से बचने के लिए मार्गदर्शन कर विद्यार्थियों को शिक्षित किया। डॉ अनुपमा वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनायें प्रदान की और पाठशाला के सभी बच्चों को मिठाई व फल वितरित किये। सभी विद्यार्थियों द्वारा नए साल के अवसर पर यह शपथ दिलवाई गई कि लक्ष्य कुछ कर दिखाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *