पौड़ी में 656 बूथों पर पिलाई गई पोलियो की खुराक, 50,404 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

जनपद पौड़ी में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला चिकित्सालय पौड़ी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार त्यागी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अभियान के तहत कुल 656 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इनके माध्यम से 50,404 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को बूथ पर किसी कारणवश पोलियो की खुराक पीने से छूट गए बच्चों को 23 और 24 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. जीशान अली, प्रीती रतूड़ी, नरेंद्र रावत, विधि भंडारी, रेखा कपरवाण, त्रिलोक सिंह नेगी, नागेंद्र रावत सहित आशा कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *