यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस समय सावित्री देवी का निधन हुआ, उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपनी मां के निधन की जानकारी नहीं मिल पाई थी।
सावित्री देवी के निधन की खबर सामने आने के बाद उत्तराखंड स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *