कोटद्वार में राज्य स्थापना दिवस पर 34 राज्य आंदोलनकारी सम्मानित

कोटद्वार। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसील सभागार में आयोजित समारोह में राज्य आंदोलनकारी जसबीर राणा, राजीव गौड़ एवं महेन्द्र रावत सहित 34 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों के संघर्ष और राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री एवं उत्तराखण्ड छात्र युवा संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक जसबीर राणा ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इन आंदोलनकारियों ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

जसबीर राणा ने कहा कि जनहित और राज्य के सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करना जरूरी है। कोटद्वार में इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं, ताकि राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को सम्मान मिले।

समारोह में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार,प्रभारी तहसीलदार राजेन्द्र सनवाल सहित बडी संख्या में आंदोलनकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *