विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार बाजार में जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों व व्यापारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

कोटद्वार।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दीपावली पर्व के पावन अवसर पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र और मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों, स्थानीय नागरिकों और व्यापारिक बंधुओं से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं।

​विधानसभा अध्यक्ष ने व्यापारियों और आमजन से सीधे संवाद करते हुए उनके सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

​इस अवसर पर अपना संदेश देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा:

​”दीपावली का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रकाश का यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और अपार समृद्धि लेकर आए।”

​बाजार भ्रमण के दौरान स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

​इस अवसर पर कोटद्वार के महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल सहित पार्टी के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *