कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार स्थित अग्निशमन विभाग में बुधवार को देहरादून विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को 6 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून विजिलेंस टीम बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे कोटद्वार के बी.ई.एल. रोड स्थित अग्निशमन विभाग के कार्यालय पहुंची। टीम ने एक शिकायती पत्र पर कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।