श्रीनगर में एक कुंटल फूलों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली             

गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। आज 13 मार्च गुरुवार को छोटी होली के दौरान भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल के द्वारा रखे गए होली मिलन कार्यक्रम के तहत आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत श्रीनगर पहुंचे जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के श्रीनगर मंडल कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को होली के पवन पार्वती बधाई देते हुए इस पर्व को फूलों के साथ मनाने एवं शांति से मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा यह पर्व रिश्तो को आपस में बांधने का काम करता है तत्पश्चात अदिति पैलेस में श्रीनगर मंडल द्वारा रखे गए होली मिलन कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी,उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल,प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैतुरा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एक कुंटल फूलों से आपस में खूब नाच गानों के साथ फूलों की होली खेली गई।

इस अवसर पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में अलग से अपने क्षेत्र के लोगों के बीच में होली का पर्व मनाने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा की शांति के साथ-साथ आपसी भाईचारा से इस होली पर्व को मनाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के साथ मिलकर किया जाएगा जिससे शीघ्र ही विकास कार्यों को गति दी जाएगी।इस अवसर पर डॉ.धन सिंह रावत ने होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सभी बंधु एवं भगिनी सभी का धन्यवाद किया और कहा कि विकास कार्यों मैं किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी जिसमें सभी का सहयोग लिया जाएगा और कहा कि सभी लोग होली के पर्व को अपने परिवार के साथ और अपने लोगों के साथ मनाएं। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, गणेश भट्ट,वासुदेव कंडारी,आशा उपाध्याय,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी,शुभम प्रभाकर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *