श्रीक्षेत्र के पौराणिक नागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर एक क्विंटल गन्ने के पवित्र रस से होगा अभिषेक                       

गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नागेश्वर महादेव मंदिर में 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर नागेश्वर के महंत नितिन पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ मेले का अंतिम स्नान भी होगा जिससे कि इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि गन्ने का रस पवित्र और शुद्ध माना जाता है यह शिवलिंग पर चढ़ने से भक्तों की शुद्ध भावनाएं प्रदर्शित होती है, गन्ने का रस शीतलता और ताजगी प्रदान करता है,जिससे रुद्राभिषेक के दौरान शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाने के रस से रुद्राभिषेक करने से सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

 

उन्होंने  बताया कि भगवान शिव की कृपा पाने का एक तरीका माना जाता है की गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने के निम्नलिखित आठ लाभ होते हैं। 1- स्वास्थ्य में सुधार-गन्ने का रस पौष्टिक होता है और इसके सेवन से ऊर्जा और पाचन शक्ति में सुधार होता है। 2- वातावरण की शुद्धि- गन्ने का रस शीतल और तक की देने वाला होता है जिससे वातावरण शुद्ध और शांति बनी रहती है। 3- आध्यात्मिक शुद्धि- रुद्राभिषेक के दौरान गाने का रस का उपयोग करने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागृति का अनुभव होता है। 4- रोगों से मुक्ति- धार्मिक मान्यताओं की अनुसार गाने के रस से रुद्राभिषेक करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। 5- सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह-गन्ने का रस सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है जिससे घर और आस-पास का वातावरण ऊर्जा से भरपूर रहता है। 6- भौतिक सुख की प्राप्ति-मान्यता है कि गाने के रस से रुद्राभिषेक करने से भौतिक सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 7- अवरोधों का निवारण-गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने से जीवन में आने वाले अवरोधों और बढ़ाओ का निवारण होता है। 8- मानसिक शांति-गन्ने का रस मानसिक तनाव को कम करने और शांति प्रदान करने में मदद करता है। उन्होंने आगे बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सबसे प्रथम रुद्राभिषेक एवं रुद्री-पाठ करने के साथ ही मंदिर में चार पहर की पुजा एवं आरती कर भक्तो की आत्मशुद्धि-मोक्ष और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने आगे बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नागेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव पार्वती की बारात की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि श्रीक्षेत्र के पूरे शहर भर में घुमाया जाएगा और भक्तों के द्वारा भंडारे का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नागेश्वर महादेव मंदिर के भक्तगणों में अनूप बहुगुणा,कालीचरण रावत,धीरेंद्र सिंह भंडारी,विमल जोशी,प्रमोद पंवार,विजय रावल,मुकेश उनियाल,लकी पुंडीर,अमित रावत,पंकज रावत,नागी पुरी,विमलेश पुरी,कैलाश पुरी आदि लोग उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *