भाजपा में शामिल होकर मुझे गर्व का अनुभव हो रहा: राणा

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुगड्डा पहुंचने पर प्रमुख राणा का किया स्वागत

भाजपाईयों ने पूर्व पीएम स्व. बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्वांजलि दी ।

कोटद्वार। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लाक प्रमुख राणां का आज दुगड्डा पहुंचने पर आतिशबाजी कर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारत रत्न से अंलकृत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर दुगड्डा चौराहे में प्रमुख राणा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्वांजलि दी गयी।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार दुगडडा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा का आतिशबाजी दागकर ढोल नगाडो की थाप पर फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पदाधिकारियों द्वारा बाजार में रैली निकालकर मिष्ठान वितरित किया गया।
भाजपाइयों ने प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि विकास की सोच रखने वाले विकास पुरुष राणा हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर प्रमुख राणा ने कहा कि मुझे भी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा में शामिल होकर गर्व का अनुभव हो रहा है। मैं भाजपा के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा।

इस मौके पर भारत रत्न से अंलकृत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस पर दुगड्डा चौराहे में प्रमुख राणा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्वांजलि दी गयी। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि व अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *