सेंधीखाल में मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन, युवाओं को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं

लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत सेंधीखाल में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर विधायक महंत दिलीप रावत ने कहा कि लैंसडौन विधानसभा के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह स्टेडियम युवाओं को जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए नए अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी से सशक्त और स्वस्थ लैंसडौन के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *