कोटद्वार। आयुष विभाग के तत्वावधान में कोटद्वार में तीन दिवसीय वृहद आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 23 जून 2026 से 25 जून 2026 तक आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास, निकट बेस हॉस्पिटल, कोटद्वार में किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित रहेगा।

शिविर के दौरान स्त्री रोग, क्षार सूत्र, मर्म चिकित्सा, पंचकर्म, अग्निकर्म एवं शल्य चिकित्सा से संबंधित परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही मरीजों की निःशुल्क बी.पी., शुगर एवं ईसीजी जांच भी की जाएगी।
शिविर में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अंजना पंत के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी डॉ. अजय नेगी, चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष अग्रवाल तथा डॉ. आराधना रावत अपनी सेवाएं देंगे।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय (उच्चीकृत), कोटद्वार द्वारा आयोजित इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय जनता को पारंपरिक एवं प्रामाणिक आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्रदान करना है। शिविर में विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यकतानुसार उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।