विकासखण्ड द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने क्षेत्र पचंायत सदस्यों के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान प्रशिक्षण के कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

 

विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में तीन दिवसीय क्षेत्र पचंायत सदस्यों/प्रधान ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान प्रशिक्षण के कार्यक्रम का प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। आज द्वारीखाल पंहुचने पर गढवाल ट्रैक ग्रुप मुक्तिबोध के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गौड एवं उनकी टीम तथा जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं एवं बुके देकर प्रमुख का हार्दिक स्वागत किया। गढवाल ट्रैक ग्रुप मुक्तिबोध पौडी द्वारा विकासखण्ड द्वारीखाल में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत जी0पी0डी0पी0, वी0पी0डी0पी0 एवं सतत विकास लक्ष्यों का न्याय पचंायत स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान ग्राम पचंायत, ग्राम पचंायत वार्ड सदस्यों, रेखीय विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, आंगनबाडी एवं आशा कार्यकत्रीयों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण में गढवाल ट्रैक ग्रुप के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गौड ने जी0पी0डी0पी0 एवं सतत विकास लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी।
प्रमुख राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। सीखने की कोई उम्र नही होती है। इस तरह के प्रशिक्षण से ही जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यों के सम्पादन में मदद मिलेगी। आज जी0पी0डी0पी0, वी0पी0डी0पी0 एवं सतत विकास का जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसमे बहुत अच्छी जानकारी प्रदान की जा रही है। इससे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को ग्राम पचंायत विकास योजना एवं सतत लक्ष्यों को पूर्ण करने में मदद मिलेगी। महिला एवं बाल विकास अधिकारी प्रीति अरोड़ा ने अपने विभाग से सम्बन्धित विभागीय जानकारी दी।
प्रशिक्षण में खण्ड विकास अधिकारी वी0डी0 रतूडी द्वारा विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी गयी। सहायक विकास अधिकारी पचंायत जयदीप रावत द्वारा पचंायतीराज विभाग से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। प्रशिक्षक मनमोहन सिंह बिष्ट द्वारा जी0पी0डी0पी0, वी0पी0डी0पी0, प्रशिक्षक देवेन्द्र बलोधी द्वारा सतत विकास लक्ष्य एवं 09 थीम की जानकारी दी गयी। शुभम सेमवाल एवं सौरभ हिदवाण प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण से सम्बन्धित जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर कनिष्ठ उपप्रमुख रविन्द्र रावत जी, जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिह नेगी, प्रशासनिक अधिकारी कुमलेश बलोधी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिह रावत, राजमोहन सिह नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत भलगॉव द्वारी, सतीशचन्द्र, कोटलमण्डा दीपेन्द्र सिह,बखरोडी कल्याण सिह,बरसूडी गौमती देवी,कुल्हाड नरेन्द्र सिह,लंगूरी कमलेश्वरी देवी,कलोडी विजय सिह, खजरी बबीता देवी, सिमल्या ल0 श्याम सिह नेगी, आ0व0का0मीरा रावत भयॉसू, पिंकी देवी कोटलमण्डा, भलगॉव अंजली, एवं शोभा बिष्ट गहड, विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी जनप्रतिनिधि महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिह बिष्ट पूर्व सहा0वि0अ0(पंचायत) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *