मनोज नौडियाल
उत्तराखंड हल्द्वानी समाज सेवी डॉ. रेनूशरण ने असहाय वर्ग की कन्या को आशीर्वाद प्रदान कर विवाह संपन्न कराया।
सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट संस्थापक डॉ. रेनूशरण ने असहाय, कमजोर वर्ग की कन्या का विवाह हिंदू परम्परागत संस्कृति के अनुसार अग्नि के समक्ष, वेदों और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराकर आशिर्वाद प्रदान किया।तथा नवदम्पति को सुखी जीवन के लिए और अपने बुजुर्गों को सम्मान देने तथा आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए प्रेरित किया।डॉ.रेनूशरण ने पूर्व में भी कई असहाय कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया है।इस विवाह अवसर पर ट्रस्ट के सम्मानित जन उपस्थित रहे।