श्रीनगर पॉलिटेक्निक में 18 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

श्रीनगर गढ़वाल। प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 नवंबर 2026 को उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, श्रीनगर गढ़वाल में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 50 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो गढ़वाल मंडल के 39 संस्थानों के छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल होंगी।

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। वहीं डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव तकनीकी शिक्षा, उत्तराखंड शासन विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनगर नगर निगम की आरती महापौर श्रीमती आरती भंडारी करेंगी।

रोजगार मेले का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को कंपनियों से सीधे जोड़ना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इस आयोजन के माध्यम से गढ़वाल मंडल के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के छात्र-छात्राओं को अपनी योग्यता और कौशल के आधार पर कंपनियों में चयनित होने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों की ओर से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की गई है। यह आयोजन तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *