पौड़ी शरदोत्सव 2026 में खेलों का उत्साह, वार्डवार फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

पौड़ी/14 नवंबर 2026: जनपद मुख्यालय पौड़ी में शरदोत्सव 2026 के तहत शनिवार को वार्डवार फुटबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख पौड़ी दीपक खुगसाल ने किया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला वार्ड संख्या 4 और वार्ड संख्या 2 की टीमों के बीच खेला गया। इसमें वार्ड संख्या 4 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में वार्ड संख्या 10 और वार्ड संख्या 7 की टीमों के बीच मैच निर्धारित था, लेकिन वार्ड संख्या 10 की टीम के खिलाड़ियों के उपस्थित न होने के कारण वार्ड संख्या 7 को वॉकओवर के माध्यम से विजेता घोषित किया गया।

शरदोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने, वार्ड स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा आपसी मेलजोल और खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी तथा अधिशासी अधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहे।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *