कोटद्वार। राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के मनीष नेगी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने एबीवीपी के अनिकेत डुगलचा को 19 मतों से हराया। उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव पदों पर एबीवीपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूरत सिंह बलूड़ी के अनुसार अध्यक्ष पद पर मनीष नेगी को 448, अनिकेत डुगलचा को 429 और निर्दलीय स्वाति रियाल को 106 मत मिले।