राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता, नैना और इशानी ने जीते पदक

कोटद्वार मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति एवं राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 12 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 में सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं नैना और इशानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला-कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन की पौड़ी जिला अध्यक्ष  महमूदा मुस्कान ,उपाध्यक्ष किरण डोबरियाल ,राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के पौड़ी जिला अध्यक्ष मनोज नौडियाल ,पार्षद  आरती खर्कवाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता डंडरियाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता डंडरियाल द्वारा मंच पर मौजूद सभी मंचासीन अतिथियों का बेज अलंकरण कर स्वागत किया गया पेंटिंग प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई जिसमें सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग में आयोजन किया गया।सीनियर वर्ग प्रथम नैना कक्षा 4,द्वितीय हर्षिता कक्षा 5, तृतीय आशिका कक्षा 5,एवं जूनियर वर्ग प्रथम ईशिका कक्षा 3,द्वितीय ज्योती कक्षा 3, देवांशी कक्षा 2,तृतीया कनिका कक्षा 2 लगभग 30 बच्चों को मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति पौड़ी जिला अध्यक्ष महमूदा मुस्कान उपाध्यक्ष किरण डोबरियाल राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ फाउंडेशन पौड़ी जिला अध्यक्ष मनोज नौडियाल द्वारा मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीक्षा नेगी, रेनू कोटनाला,आशा थापा, प्रीति डंडरियाल,आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *